LIVE UPDATE

कौन हैं IAS प्रियंका, उन पर क्यों लगा होमगार्ड की पिटाई का आरोप, जानिए क्या है मामला

आईएएस अधिकारी प्रियंका रानी के बारे में बता दें कि वो 2019 बैच की आईएएस अधिकारी है. प्रियंका अभी सारण की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. जब से वो छपरा में आई है तब से विवादों में रही है.

सारण की डीडीसी प्रियंका रानी पर होमगार्ड के एक जवान की पिटाई का आरोप लगा है. दरअसल, सोमवार रात प्रियंका रानी ने अपने आवास पर तैनात होम गार्ड जवान अशोक कुमार साह की पिटाई कर दी. यह आरोप खुद अशोक कुमार ने उनके ऊपर लाया है. अशोक के शरीर पर जख्म के गंभीर निशान भी हैं.

आईएएस अधिकारी प्रियंका रानी के बारे में बता दें कि वो 2019 बैच की आईएएस अधिकारी है. प्रियंका अभी सारण की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. जब से वो छपरा में आई है तब से विवादों में रही है. जानकारी के लिए बता दें कि वो ऐसी है कि उन्होंने एक बार सभी अधिकारियों को सुबह पांच बजे सभी कर्मचारियों को आने का निर्देश दिया था. एक बार उन्होंने अपने दफ्तर में यह भी आदेश जारी कर दिया था कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी जींस पहनकर नहीं आएगा. ऐसी ही छोटी-छोटी बातों को लेकर वो हमेशा चर्चा में बनी रहती है.

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीडीसी प्रियंका पर आरोप लगा है कि उन्होंने आवास पर तैनात होमगार्ड अशोक कुमार साह की पिटाई कर दी. प्रियंका की पिटाई के बाद अशोक घायल हो गया. अशोक के सिर में चोट और शरीर पर जख्म के निशान है. इस मामले के बाद अन्य होमगार्ड जवानों ने घटना की शिकायत जिले के डीएम और एसपी को दी है. जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका की इस हरकत से होमगार्ड एसोसिएशन ने एक्शन नहीं होने पर राज्य में काम ठप करने की धमकी दी है. साथ ही उन्होंने अधिकारियों से जांच की मांग की है.

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles