LIVE UPDATE

किसान नेता नरेश टिकैत की हुई एंट्री और…गंगा नदी में मेडल बहाने से पहलवानों को कैसे रोका गया? जानें

गंगा नदी में मेडल बहाने पहुंचे देश के नामी पहलवानों को किसान नेता नरेश टिकैत (Naresh Tikait) मनाने में कामयाब हो गए हैं. पहलवान बिना मेडल प्रवाहित किए वापस लौट रहे हैं. नरेश टिकैत ने मंगलवार (30 मई) को हर की पौड़ी पर पहुंचकर पहलवानों से मेडल ले लिए और उनसे पांच दिन का वक्त मांगा. नरेश टिकैत ने एबीपी न्यूज़ से बताया, “जैसे ही हमें खिलाड़ियों के यहां आने का पता चला हम तुरंत यहां के लिए निकल गए थे. हमनें यहां आकर अपने बच्चों के सामने झोली फैलाई कि ऐसा कदम मत उठाओ.”

नरेश टिकैत ने कहा, “मैंने उनसे कहा कि इस कदम ये यहां की धरती लाल हो जाएगी. हम नहीं चाहते कि देश में कहीं भी कोई तनाव हो. ये बच्चों के भविष्य और सम्मान की बात है. उन्होंने मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया है. आज इन खिलाड़ियों को इस तरह से धरना देना पड़ रहा है. 28 मई को पुलिस ने किस से इन खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव किया.” उन्होंने आरोप लगाया कि दोषी को बीजेपी बचा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
CM विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
April 25, 2026
रायपुर 25 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खिलाड़ियों ने आत्महत्या करने की कही बात

किसान नेता ने बताया, “हमने और बाकी मौजिज लोगों ने उनसे बात की और उन्होंने हमारी बात नहीं टाली. हम अपने बच्चों का सिर नीचा नहीं होने देंगे. हमने सिर पर हाथ रखकर उनसे कहा कि हमें पांच दिन का समय दो हम सब ठीक कर देंगे. खिलाड़ियों ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक नहीं हुआ, इंसाफ नहीं मिला तो हम आत्महत्या कर लेंगे. हमनें उन्हें कहा कि ऐसी नौबत नहीं आने देंगे.”

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles