LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन की बड़ी खबर आ रही है, इस खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि स्वर्गीय रमेश नैयर का देश के प्रतिष्ठित पत्रकारों में शुमार रहे हैं। आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांसे ली हैं। स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार कई अखबारों में संपादक रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन की खबर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। वे लंबे समय से चल बीमार चल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
January 10, 2026
रायपुर,10 जनवरी 2026: साहित्य जगत के चर्चित कवि‑लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मवीर सिंह के उपन्यास बुत मरते नहीं के दूसरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रमेश नैयर ने देश-प्रदेश में अपनी कलम का लोहा मनवाने वाले पत्रकारों में गिने जाते रहे हैं। उन्हें प्लानमेन मीडिया हाउस ने ‘रत्न—छत्तीस’ के गौरव से भी सम्मानित किया था। ‘देशबंधु’, ‘युगधर्म’, ‘एम पी क्रॉनिकल’, ‘लोक स्वर’ ‘ट्रिब्यून’ ,’संडे ऑब्जर्वर’ और ‘दैनिक भास्कर’ में लंबे समय तक उन्होंने अपने सेवाएं दी थी।

10 फरवरी सन 1940 को गुजरात के कुंजाह ( वर्तमान में पाकिस्तान ) में जन्म लेने वाले रमेश नैयर अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पूरे देश में एक मिसाल माने जाते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
February 26, 2026
रायपुर 26 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रमेश नैयर की शिक्षा और पत्रकारिता एवं साहित्य में उनका योगदान इस प्रकार रहा है —

शिक्षा : एम.ए. (अंग्रेजी) सागर विश्‍वविद्यालय, एम.ए. ( भाषा विज्ञान) रविशंकर विश्‍वविद्यालय ।
पत्रकारिता : सन् 1965 से पत्रकारिता में । ‘ युगधर्म ‘, ‘ देशबंधु ‘, ‘ एम.पी. क्रॉनिकल ‘ और ‘ दैनिक ट्रिब्यून ‘ में सहायक संपादक । ‘ दैनिक लोकस्वर ‘, ‘ संडे ऑब्जर्वर ‘ (हिंदी) और ‘ दैनिक भास्कर ‘ का संपादन ।
आकाशवाणी, दूरदर्शन और अन्य टी.वी. चैनलों से वार्त्ताओं, रूपकों, भेंटवार्त्ताओं और परिचर्चाओं का प्रसारण । टी. वी. सीरियल और वृत्तचित्रों का पटकथा लेखन ।
पत्रकारिता और आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर राष्‍ट्रीय- अंतरराष्‍ट्रीय संगोष्‍ठ‌ियों में भागीदारी ।
प्रकाशन : चार पुस्तकों का संपादन । अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी की सात पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद ।
आजकल ‘ दैनिक भास्कर ‘ और अंग्रेजी दैनिक ‘ द हितवाद ‘, रायपुर के सलाहकार संपादक ।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
April 1, 2026
डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़) डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़). यह समय उल्लास का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *