Trending

SP की पोस्टिंग : दो नए जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ति के लिए SP की पोस्टिंग, पुलिस विभाग ने जारी किए आदेश


कल सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के दो और नए जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ति का उद्घाटन करेंगे। दोनों नए जिलों के लिए नए SP के नाम भी पुलिस विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए आईपीएस टी आर कोशिमा को नया SP नियुक्त किया गया है तो वहीं नए जिले सक्ती के लिए एम आर अहिरे को नया SP नियुक्त किया है। बता दें कि दोनों नए जिलों की घोषणा सीएम भूपेश ने पहले ही कर दी थी पर उद्घाटन नहीं किया था। अब कल दोनों जिलों का उद्घाटन होने के बाद राज्य में कुल जिलों की संख्या 33 हो जाएगी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp