Trending

CM भूपेश बघेल ने ED पर साधा निशाना, सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को सीएम बोले, बदले की भावना रखती है बीजेपी की सरकार…


सोनिया गांधी से ED की पूछताछ को लेकर आज प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरु हो गया है। प्रदेश में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसियों द्वारा किए जा रहें इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए है। इसी बीच सीएम ने कहा कि राजीव गांधी ने अटल बिहारी का इलाज करवाया और आज आज सोनिया गांधी को ED बुला जा रहा है।

सीएम ने कहा कि BJP की सरकार बदले की भावना रखती है। ED ने 2015 में नेशनल हेराल्ड केस बंद किया था। अब देश जानना चाहती है कि आखिर ED पूछती क्या है? ऐसे में केंद्र सरकार को कैमरा लगवाना चाहिए, ताकि ED पूछताछ की कार्रवाई सीधे जनता को दिखे।

सीएम ने अपने सवालो के घेरे में पूर्व मुख्यमंत्री को भी घेरा और कहा कि रमन सिंह के कई मामलों की शिकायत ED में हुई है, तब ED वाले रमन सिंह से पूछताछ क्यों नहीं कर रहे है?

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp