बड़ी ख़बर : विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव… BJP ने दिया सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, जोगी कांग्रेस भी साथ


विधानसभा का मानसून सत्र आज हंगामेदार रहा। पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के इस्तीफे पर शोर, शराबे को देखते स्पीकर ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। उधर, भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। हालाकि, सरकार के पास संख्या बल की कमी नहीं है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्ष गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। विधानसभा सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दे दी गई है। बीजेपी और जेसीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की सूचना पर दस्तख़त किए हैं। भारतीय जनता पार्टी अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, खाद बीज संकट, संवैधानिक संकट के हालात जैसे क़रीब डेढ़ सौ बिंदुओं पर आरोप पत्र तैयार कर रही है। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विधानसभा सचिवालय को दिए गए पत्र में बीजेपी और जेसीसीजे के 15 सदस्यों ने दस्तख़त किए हैं |

90 में 71 विधायक कांग्रेस के हैं। लिहाजा, सरकार की सेहत को कोई फर्क नहीं पड़ना है।प्रश्न ये भी है कि अविश्वास प्रस्ताव पहले ग्राह्य हो। वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने बताया, सदन की कार्यवाही स्थगित है, इसलिए विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा गया है। विधायक दल के सचेतक शिवरतन शर्मा ने व्हिप भी जारी कर दिया है। जोगी कांग्रेस का भी भाजपा को समर्थन है। उधर, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने माना कि प्रस्ताव दिया है बीजेपी ने। नियमानुकूल इस पर कार्यवाही की जाएगी।”,

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp