LIVE UPDATE
Trending

कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला इकाई की अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, कपिल सिब्बल ने कसा पार्टी पर तंज

कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और असम के सिलचर से पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंपे जाने के साथ ही अपना ट्विटर बायो भी बदलकर कांग्रेस की ‘पूर्व सदस्य’ कर दिया। कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी आंखें बंद कर आगे बढ़ रही है।

पिछले करीब 3 दशकों से कांग्रेस में जुड़ीं सुष्मिता ने पार्टी क्यों छोड़ी, इसके पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। सुष्मिता, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व में भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके संतोष मोहन देव की बेटी हैं। उनकी मां बिथिका देव भी विधायक रह चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिग्गज कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने सुष्मिता देव की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि युवा नेता कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं और हम ‘बूढ़े’ नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। कांग्रेस पार्टी आंखें बंद कर आगे बढ़ रही है।

मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता ने कहा है कि वह लोगों की सेवा का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी का वॉट्सऐप ग्रुप भी छोड़ दिया है। सुष्मिता, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थीं, जिनके अकाउंट को ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles