LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : CM हाउस में मुख्यमंत्री ने फिर बुलाई मंत्रियों की आपात बैठक….TS बाबा-बृहस्पत मामले पर हो सकती है चर्चा….बैठक पर टिकी सबकी नजर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। मंत्री टीएस सिंहदेव और विधायक बृहस्पत सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि सीएम भूपेश बघेल ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में सिंहदेव-बृहस्पत मामले पर चर्चा हो सकती है। जबकि इस मसले को लेकर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश सरकार के कई बड़े नेता पहले भी चर्चा कर चुके हैं। हालांकि इस बैठक में फिलहाल सिंहदेव नहीं पहुंचे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी सीएम भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, बैठक के बाद सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही जानकारी देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि बैठक में उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है। वहीं मामला सुलझने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि अब यह विषय भविष्य के गर्भ में हैं। बता दें कि सदन में चर्चा के दौरान बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद मंत्री सिंहदेव सदन से बाहर निकल गए। बाहर जाते-जाते उन्होंने अपने बयानों के साथ सरकार पर कई सवाल खड़ा कर दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *