LIVE UPDATE
Trending

जस्टिस एनवी रमन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI बोबडे ने सरकार को भेजी सिफारिश…अप्रैल में रिटायर हो रहे CJI बोबडे

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस एनवी रमन्ना (NV Ramana) देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) हो सकते हैं. मौजूदा मुख्य न्यायाधीश (CJI) एसए बोबडे (SA Bobde) ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस रमन्ना के नाम की सिफारिश की है. सीजेआई बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं.

जस्टिस नाथुलापति वेंकट रमन्ना (NV Ramana) को फरवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था. फिलहाल उनके कार्यकाल में दो साल से कम वक्त बचा है, क्योंकि 26 अगस्त 2022 में वो रिटायर होने वाले हैं. उन्होंने 10 फरवरी 1983 में वकालत शुरू की थी. जिस दौरान चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान जस्टिस रमन्ना आंध्र प्रदेश सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल हुआ करते थे.

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
May 14, 2026
CG News: दिल्‍ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की अहम बैठक हुई है....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले एनवी रमन्ना ने साइंस और लॉ में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट में कानून की प्रैक्टिस शुरू की. राज्य सरकारों की एजेंसियों के लिए वो पैनल काउंसेल के तौर पर भी काम करते थे. 27 जून 2000 में वो आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी जज के तौर पर नियुक्त किए गए. इसके बाद साल 2013 में 13 मार्च से लेकर 20 मई तक वो आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ़ जस्टिस रहे.

2 सितंबर 2013 को जस्टिस रमन्ना का प्रमोशन हुआ. इसके बाद वो दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस नियुक्त किए गए. फिर 17 फरवरी 2014 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया. जस्टिस एनवी रमन्ना फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजों में सीजेआई एसए बोबडे के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं. ऐसे में उनका अगला सीजेआई बनना तय माना जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की अनुमोद‌ित संख्या 34 (चीफ जस्टिस समेत) है. हालांकि, कोर्ट वर्तमान में 30 जजों के साथ ही कार्यरत है, क्योंकि जस्ट‌िस गोगोई, जस्ट‌िस गुप्ता, जस्ट‌िस भानुमति और जस्टिस मिश्रा की सेवानिवृत्ति के बाद अब तक एक भी नियुक्ति नहीं हो पाई है. जस्ट‌िस गोगोई 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि शेष साल 2020 की शुरुआत में सेवानिवृत्त हुए थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *