LIVE UPDATE

CM भूपेश बघेल पहुंचे सेलर….मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू, महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से किया एमओयू….गौठान का भी किये निरीक्षण

गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों को हाथों-हाथों लिया जा रहा है। हाल ही में अंबिकापुर के एक स्व-सहायता समूह ने निर्धारित दर से अधिक दर पर वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री के लिए हैदराबाद की एक कंपनी के साथ एमओयू किया था। इस कड़ी में आज महिला स्व-सहायता समूहों की एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई ।

मुख्यमंत्री श्री बघेल आज जब बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेलर में गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे । उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि सेलर गांव की महिलाएं उनके समूह द्वारा उत्पादित मशरूम की बिक्री के लिए एक एग्रो कंपनी के साथ एमओयू कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
April 18, 2026
रायपुर, 18 अप्रैल 2026: महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा में गिर जाने के बाद से ही बीजेपी लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने गौठान के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों, महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा की और उन्हें बताया कि गौठान से कैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं, गौठान से ग्राम स्वावलंबन एवं ग्रामीणों को रोजगार कैसे मिल सकता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष सेलर के जागृति महिला स्व सहायता समूह और बिलासपुर के गणेश गुप्ता दीपांगी एग्रो के मध्य मशरूम क्रय विक्रय के लिए एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने गौठान में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी व्यवस्था, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण, महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा की जा रही आयमूलक गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गौठान में बरगद का पौधा लगाया। इस अवसर पर गृह मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ठाकुर, विधायक शैलेष पाण्डेय और चिन्तामणी महाराज भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles