LIVE UPDATE

ट्रेन केंसल अपडेट : बिलासपुर-नागपुर रूट पर चलने वाली नौ ट्रेनें अचानक हुई रद्द, ये है नौ ट्रेनें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नौ ट्रेनों को आनन-फानन में रद कर दिया है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें बिलासपुर.नागपुर रूट की हैं। रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्रियों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य किया जा जा रहा है। इस कार्य के दौरान डोंगरगढ़ स्टेशन यार्ड को तीसरी रेलवे लाइन से जोड़ने ‘‘नान इंटरलाकिंग’’ का कार्य सात जनवरी से नौ जनवरी 2021 तक किया जाना है। इसके चलते ही बिलासपुर-नागपुर रूट पर चलने वाली नौ ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक छह और आठ जनवरी को कोरबा से चलने वाली 08237 कोरबा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। इसी तरह आठ एवं दस जनवरी को अमृतसर से चलने वाली 08238 अमृतसर-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन रदद रहेगी। पांच, छह, सात एवं नौ जनवरी को विशाखापट्टनम से चलने वाली 02887 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। सात, आठ, नौ और 11 जनवरी को निजामुद्दीन से चलने वाली 02888 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। सात, आठ जनवरी को रायगढ़ एवं गोंदिया से चलने वाली 02069/02070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रदद रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार एवं पांच जनवरी को मुंबई से चलने वाली एवं पांच, छह और सात जनवरी को शालीमार से चलने वाली 00113/00114 मुंबई-शालीमार-मुंबई कोविड पार्सल स्पेशल रद्द रहेगी। पांच जनवरी को पोरबंदर से एवं सात जनवरी को शालीमार से चलने वाली 00913/00914 पोरबंदर-शालीमार-पोरबंदर कोविड पार्सल स्पेशल भी रद्द रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles