LIVE UPDATE

PMO में तीन नए IAS अफसरों की तैनाती, केंद्र सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में किया फेरबदल….22 अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं

केंद्र सरकार ने नौकरशाही में अहम फेरबदल किया है। आईएएस, आईआरएस सहित कई संवर्ग के कुल 22 अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन नए आईएएस अफसरों की तैनाती हुई है। अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने शुक्रवार को नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है।

नियुक्ति एवं कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 1991 बैच के तमिलनाडु काडर के आईएएस एस गोपाल कृष्णन को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। वह फिलहाल मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड आईटी में एडिशनल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह 2001 बैच के आईएएस अफसर सी श्रीधर की नियुक्ति पीएमओ में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर हुई है। वह लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी में डिप्टी डायरेक्टर पद पर अभी कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट सचिवालय में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत 2005 बैच के हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस  मीरा मोहंती को प्रधानमंत्री कार्यालय में डायरेक्टर पद पर नियुक्ति मिली है।

1987 बैच के यूपी काडर के आईएएस और स्वास्थ्य विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी पद पर कार्यरत अरुण सिंघल को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीईओ पद पर नियुक्ति मिली है। 1992 बैच के आईएएस राजेंद्र कुमार को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफामेर्शन टेक्नोलॉजी में एडिशनल सेक्रेटरी पद पर नियुक्ति दी गई है। 1996 बैच के आईएएस सुरेंद्र प्रसाद यादव डिफेंस प्रोडक्शन यूनिट में ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद मिला है। इसी तरह से अन्य कई आईएएस, आईआरएस, आईसीएएस, आईआरटीएस, आईईएस संवर्ग के अफसरों को नई जिम्मेदारियों से नवाजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *