Lockdown खुलने के बाद यह लेडी IAS देंगी इस्तीफा, फेसबुक पर पोस्ट लिख कही ये बात…


हरियाणा कैडर की आईएएस रानी नागर ने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है, उत्तर प्रदेश की मूल निवासी रानी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी, इस पोस्ट के बाद अफसरशाही में हलचल मच गई है | उन्होंने अपनी व बहन रीमा नागर की जान को खतरा भी बताया है. वह दिसंबर 2019 से बहन के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस में कमरा नंबर 311 में किराए पर रह रही हैं |

रानी ने 17 अप्रैल को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें उन्होंने व रीमा नागर ने जान को खतरा बताते हुए लोगों से अपील की है, बता दें कि रानी जून 2018 में पशुपालन विभाग में अतिरिक्त सचिव रहते हुए तत्कालीन एसीएस सुनील गुलाटी पर उत्पीड़न के आरोप लगाकर सुर्खियों में आई थी, उन्होंने सीएम व मुख्य सचिव को इस बारे में पत्र भी लिखा था. रानी 14 नवंबर 2018 से अतिरिक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व 7 मार्च 2020 से निदेशक आर्काइव का जिम्मा सभाल रही हैं |

फेसबुक पर लिखी ये पोस्ट
रानी डागर ने अपनी फेसबुक पोस्टम में लिखा है कि मैं रानी नागर पुत्री श्री रतन सिंह नागर निवासी ग़ाज़ियाबाद गांव बादलपुर तहसील दादरी ज़िला गौतमबुद्धनगर आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं आईएएस के पद से इस्तीफ़ा दूंगीं, अभी चंडीगढ़ में कर्फ़्यू लगा हुआ है, इस कारण से मैं और मेरी बहन रीमा नागर चंडीगढ से बाहर नहीं निकल सकते. चंडीगढ़ से आगे मार्ग में गाजियाबाद तक रास्ते भी बन्द हैं, लॉकडाउन और कर्फ़्यू खुलने के बाद मैं अपने कार्यालय में इस्तीफ़ा देकर व सरकार से नियमानुसार अनुमति लेकर मैं और मेरी बहन रीमा नागर वापस अपने पैतृक शहर ग़ाज़ियाबाद आयेंगे. हम आपके आशीर्वाद व साथ के आभारी रहेंगे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp