राहुल गाँधी के आगमन को लेकर कांग्रेस में बढ़ी सरगर्मी, दिल्ली से लौटते ही PCC अध्यक्ष सीधे पहुंचे कांग्रेस भवन, तैयारियों का लिया जायजा


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने तयारी शुरू कर दी है | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल दिल्ली से वापस लौटते ही सीधे कांग्रेस के नए कार्यालय भवन में चल रहें कार्यो की जानकारी लेने पहुंचे | वहां पर उन्होंने भवन में चल रहें कार्यों की जानकारी ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बताया कि राहुल गाँधी पूरे एक दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे, वे नए कार्यालय भवन के उद्घाटन के साथ वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे । उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम बनाकर उसे मंजूरी के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि नए भवन से प्रदेश कांग्रेस की की नई टीम भी जल्दी ही घोषित कर दी जाएगी।

बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रायपुर शंकर नगर में कांग्रेस प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन बनाया गया हैं | जिसका उदघाटन करने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अगस्त को रायपुर आ रहें हैं | कांग्रेस प्रदेश में साल के अंत में होने वाली विधानसभा चुनाव के सारे कार्यक्रम और रणनीति इसी भवन से तैयार करेगी |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp