छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आगामी 24 घंटे में बारिश की संभावना, बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है । आगामी 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है । साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण बारिश हो रही है |

पहले उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से बढ़ते हुए मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है । पश्चिमी छत्तीसगढ़ में बरसात के चलते ठंडक बढ़ सकती है । मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना व्य क्त की है । मौसम विभाग से जारी अलर्ट के अनुसार मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, कोरिया और सूरजपुर स हित कई जिलों में आगामी 2 से 3 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि शनिवार को बस्तर डिवीजन में भी भारी बारिश हो सकती है ।

Related Articles