LIVE UPDATE

कमीटमेंट के बाद मुकरने वाले कांग्रेस विधायकों पर शिकंजा, NOC लेने से पहले जमा करना होगा 4 माह का वेतन!….AICC और PCC मेंबर से भी माँगा जाएगा हिसाब, दावेदारों को पार्टी का एक-एक रुपए करना पड़ेगा चुकता

कांग्रेस के तत्कालीन विधायक और पूर्व विधायकों पर पार्टी शिकंजा कस्ते दिखाई दे रही है, पार्टी फंड के लिए हर साल एक माह के वेतन देने की कमीटमेंट करने के बाद मुकरने वाले विधायकों को अब एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा | एआईसीसी और पीसीसी मेंबर को भी एनओसी लेने से पहले पार्टी फंड का पूरा पैसा चुकता करना पड़ेगा | पार्टी के इस फरमान के बाद अब दावेदार पार्टी की उधारी चुकता करने फंड जमा करने की जुगत में जुट गए हैं |

जानकारी के अनुसार विधायकों को एक माह का वेतन यानि तक़रीबन 20 हजार रुपए हर साल जमा करना था, इस तरह से चार साल में चार माह का वेतन जमा करना था, लेकिन कइयों ने एक माह का भी वेतन जमा नहीं किया है | इसी तरह से एआईसीसी और पीसीसी मेंबर को 300 से लेकर 600 तक जमा करना था | विपक्ष की मार झेल रहे कांग्रेस के नेता इतने सैलून तक फंड देने में रूचि नहीं दिखा रहे थे, लेकिन अब दावेदारी के लिए इन नेताओं को एक एक रुपए चुकता करना पड़ेगा |

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय कल बिलासपुर में; इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, ये रहा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
CM विष्णुदेव साय कल बिलासपुर में; इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, ये रहा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 14 जून को जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह से जिलाध्यक्ष के पद छोड़कर मैदान में उतरे कांग्रेस नेताओं को भी सदस्यता बुक का एक-एक रुपए जमा करने फरमान जारी किया गया है, या सदस्यता नहीं होने की स्थिति में बुक वापस करने कहा गया है | इसके अलावा पीसीसी के नए भवन बनाने के लिए मदद देने का कमीटमेंट करने वाले नेताओं को भी अब कमीटमेंट पूरा करना होगा |

जमा करना होगा बकाया राशि

ये खबर भी पढ़ें…
ग्रामीणों के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जनसंपर्क अभियान में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
ग्रामीणों के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जनसंपर्क अभियान में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
June 13, 2026
रायपुर, 13 जून 2026। महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्म ी राजवाड़े ने शनिवार को सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया को इस सम्बन्ध में पीसीसी से मेल आया है, जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी और जिलाध्यक्ष को पार्टी फंड का पैसा देना होगा | इस संबंध में सभी को जानकारी प्रेषित कर दी गई है |

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे टिप्स: रायपुर में 21 जून से 10 दिवसीय बड़ा प्रशिक्षण शिविर… जानिए क्यों खास है छत्तीसगढ़ का यह ‘अभनपुर मॉडल’?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी देंगे टिप्स: रायपुर में 21 जून से 10 दिवसीय बड़ा प्रशिक्षण शिविर… जानिए क्यों खास है छत्तीसगढ़ का यह ‘अभनपुर मॉडल’?
June 14, 2026
रायपुर,14 जून 2026. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना करने और संगठन को जमीनी स्तर पर नए सिरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *