विधायक शैलेश के शहर विकास के प्रस्ताव को शासन ने दिखाई हरीझंडी, 40 लाख रुपये के कार्यों को कराने दी स्वीकृति


बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय के शहर विकास के प्रस्तावों को शासन ने हरीझंडी दिखा दी है, विधायक ने अनुसूचित जाती विकास प्राधिकरण के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भेजे गए 40 लाख के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है, इन कार्यों को हरीझंडी दिखाते हुए शासन ने आदेश जारी कर दिया है | शहर विकास के लिए यह विधायक का एक और प्रयास सफल मना जा रहा है |
आपको बता दें तक़रीबन माह भर पहले शहर विधायक शैलश पांडेय ने शासन को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के तहत शहर के कुछ वार्डों में विकास कार्य के लिए राशि प्रदान करने प्रस्ताव भेजा था | इसमें वार्डों में सामुदायिक भवन निर्माण, पेयजल के लिए बोर खनन एवं स्थापना, शेड निर्माण, स्नानागार का कार्य शामिल किया गया था, विधायक के इस प्रस्ताव पर शासन ने राशि की स्वीकृति सम्बन्धी आदेश जारी कर दिया है, प्रस्ताव में

क्रमांक – 8 एवं 9 ओम नगर एवं गुरुघासीदास नगर में में पेयजल के लिए  बोर खनन एवं स्थापना 5 लाख रुपये,
वार्ड क्रमांक – 14 क्रांति नगर भारतीय नगर में सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख रुपये,
वार्ड क्रमांक – 34 गाँधी नगर के सुदर्शन नगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये,
वार्ड क्रमांक – 29 रविदास नगर के अहिरवार मोहल्ले में महिलों के लिए स्नानागार निर्माण 2 लाख रुपये,
वार्ड क्रमांक – 26 बाल्मीकि नगर में नाली निर्माण के लिए 3 लाख रुपये,
वार्ड क्रमांक – 19 कस्तूरबा नगर सारथि मोहला में बोर खनन के लिए ढाई लाख रुपये,
वार्ड क्रमांक – 29 संजय गांधी गुरुघासीदास नगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये,
वार्ड क्रमांक – 34 अहिरवार समाज भवन के पास बोर खनन एवं स्थापना के लिए ढाई लाख रुपये,
वार्ड क्रमांक – 24 राजेंद्र नगर महंत बाड़ा के पास शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये,
वार्ड क्रमांक – 33 सुदर्शन समाज भवन के पास में बोर खनन एवं स्थापना के लिए 5 लाख रुपये,

वार्ड क्रमांक – 33 सुदर्शन समाज भवन के पास शेड निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये मांग की गई थी

जिसे राज्य शासन के अनुसूचित जाती विकास प्राधिकरण विभाग ने स्वीकृति दे दी है, आदेश क्रमांक/ऍफ़-22-11/ 2019-20/अजाविप्रा/मुमस/ऍम-5/27/12 के तहत उपरोक्त कार्यों को कराने के लिए राशि स्वीकृति की जानकारी दी गई है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp