रमन सिंह के बयान पर मंत्री TS सिंहदेव का तल्ख़ जवाब, पूछा – जब आपकी सरकार थी तब करते थे क्या सत्ता का दुरुपयोग?


नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने के बाद बयानों का दौर शुरू हो गया है, एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दिए दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जब सत्ता उनके हाथ में थी तब क्या रमन सिंह ऐसा करते थे । अप्रत्यक्ष चुनाव का लाभ कांग्रेस को मिला है । नगर निगमों में कांग्रेस की अब तक एकतरफा जीत हुई है । रमन सिंह को हार स्वीकार करके जनादेश का सम्मान करना चाहिए |

बता दें एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मध्यप्रदेश दौरे पर रवाना होने से पहले कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि नगरीय निकाय चुनाव में जमकर प्रशासन और सत्ता का दुरुपयोग देखने को मिला । कोई मोबाइल लेकर वोट डालने के लिए जा रहा है, टाइम को लेकर भी अलग-अलग परिवर्तन किया गया । रायपुर के हमारे विधायक गणों ने यहां के संगठन वालों ने भी प्रदर्शन किया । चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई । लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई | इस चुनाव में जमकर सत्ता का दबाव देखने को मिला।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp