देश - विदेश

हनीट्रैप मामले में राजधानी की डेंटिस्ट युवती का सनसनीखेज आरोप, कारोबारी चेतन शाह ने कार में किया था रेप….फाइव स्टार होटल में होती थी मुलाकात….SP से की शिकायत


राजधानी हनी ट्रैप मामले में डाक्टर युवती के बयान के बाद मामला अब उलझता नजर आ रहा है | हनीट्रैप मामले की आरोपी महिला डाक्टर का आरोप है कि उसने किसी का हनी ट्रैप नहीं किया, बल्कि वो ट्रैप की शिकार बनायी गयी है। मामले में करोड़पति कारोबारी केतन शाह पर डेंटिस्ट युवती ने रेप का संगीन आरोप लगाया है। डेंटिस्ट युवती ने कहा कि मुझे झूठे आरोप में फंसाया गया है। प्रीति तिवारी का चेतन शाह पर कई आरोप भी लगाए । उन्होंने कहा कि चेतन शाह ने मेरे साथ 2012 में रेप किया था । तथा अश्लील वीडियो बनाकर मुझे ब्लैकमेल कर बार बार शारीरिक संबंध बना रहा था ।

प्रीति तिवारी ने कहा कि मना करने पर चेतन वीडियो वायरल की धमकी दे रहा था। प्रीति ने कहा कि इससे पूर्व में उन्होंने खमरडीह थाने में मामले की शिकायत की थी। पर पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीएसपी खमरडीह सुनील तिवारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि सितंबर महीने में राजधानी के एक बड़े कारोबारी ने मेडिकल स्टूडेंट पर हनी ट्रैप का गंभीर आरोप लगाया था । कारोबारी का कहना था कि डेंटिस्ट ने उसका हनी ट्रैप किया है और उसके एवज में 1 करोड़ से ज्यादा वसूल चुकी है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसी वक्त उस युवती को गिरफ्तार कर लिया था । जमानत के बाद युवती लगातार इस मामले में शिकायतकर्ता केतन शाह पर ही पूरे मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया था और शिकायतें की थी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp