LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में “कड़ाके की ठंड”, CM भूपेश बघेल ने लोगों को राहत दिलाने कलेक्टरों को अलाव जलवाने दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से लोग हालाकान हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और नगरीय निकायों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि महत्वपूर्ण स्थलों में अलाव जालकर व्यवस्था का निरीक्षण करें।

उन्होंने आगे कहा है कि रैन बसेरा/नाइट शेल्टर में पर्याप्त मात्रा में कंबल,चादर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि ठहरने वाले लोगों को ठंड से राहत मिले। प्रदेश में शीत लहर के कारण किसी प्रकार की जनहानि न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। आवश्यकता पड़ने पर नए रैन बसेरा की व्यवस्था की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
बिहार में सियासी हलचल तेज: नितीश कुमार आज दे सकते है इस्तीफा, नई सरकार पर सबकी नजर
April 14, 2026
बिहार की राजनीती में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है | मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफे की ख़बरों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर से लोग परेशान हैं। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया है। पेंड्रा इलाके में रविवार को तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन पहाड़ी जिलों में शीतलहर चल सकती है। पहाड़ी वाले जिलों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के कई शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
April 15, 2026
Pawan Khera Transit Bail: असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में पवन खेड़ा मुसीबतें कम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles