सुपेबेड़ा को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल में आमने-सामने, CM बोले, राज्यपाल के बयान से मैं हतप्रभ हूं, सुपेबेड़ा को लेकर हम सभी भी चिंतित, राज्यपाल वहां जाए, स्वागत है


सुपेबेड़ा में किडनी की समस्या से लगातार हो रही मौत को लेकर राज्यपाल अनुसुइया उइके और सीएम भूपेश बघेल आमने – सामने होते दिखाई दे रहे हैं, सुपेबेड़ा को लेकर एक दिन पहले राज्यपाल के बयान आने के बाद आज यानी शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्यपाल के बयान से मैं हतप्रभ हूं । वे वहां जाना चाहती हैं तो उनका स्वागत है ।

सीएम ने कहा कि हम सभी को सुपेबेड़ा की चिंता है, हमारे मंत्रिमंडल से लेकर प्रशासनिक अफसर लगातार नजर बनाये हुए हैं । 2 अक्टूबर को विधानसभा सत्र के दौरान जैसे ही हमें जानकारी मिली कि वहां एक और मौत हुई है । हमारे स्वास्थ्य मंत्री वहां गए । सीएम ने कहा कि सरकार कारण जानना चाहती कि किस वजह से वहां पर लोग किडनी की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं । वहां पर्याप्त कार्रवाई की जा रही है ।

बता दें कि एक दिन पहले राज्यपाल ने कल सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए कहा था कि बेहद दुखी है, मुझे हेलीकाफ्टर मिले न मिले, मैं 22 अक्टूबर को सड़क मार्ग से ही सुपेबेड़ा जाउंगी । इस पर मीडिया ने आज मुख्यमंत्री से सवाल किया । उन्होंने कहा कि राज्यपाल जाती हैं तो अच्छी बात है ।

बता दें कि सुपेबेड़ा में अब तक 71 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो सौ से अधिक लोग किडनी की समस्या से ग्रसित हैं। अब राज्यपाल ने खुद वहां जाकर लोगों से मुलाकात करने और हालात की जानकारी लेने की इच्छा जताई है। बताया गया है कि राज्यपाल वहां एम्स की टीम लेकर जाने की तैयारी में हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp