मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद स्कूलों और आंगनबाड़ियों में 2 दिन की छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश


मौसम विज्ञान रायपुर द्वारा बस्तर संभाग में आगामी 48 घण्टों में भारी वर्षा की चेतावनी देने के साथ ही संभाग में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद सुकमा कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 और 31 जुलाई को अवकाश घोषित किया हैं।

सुकमा कलेक्टर कलेक्टर चन्दन कुमार ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुकमा, कोन्टा और छिन्दगढ़ को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें बस्तर संभाग में हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर लगातार काफी बढ़ रहा है, इसके चलते आज  कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने कोण्टा, दोरनापाल तथा झापरा का दौरा कर शबरी नदी में बढ़ रहे जल स्तर का भी जायजा लिया।

उन्होंने मौसम विभाग द्वारा जारी की गई अगले 24 घण्टों में बस्तर संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए सभी से बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर सावधान रहने का अनुरोध किया है तथा नदियों के किनारे के गांवों में मुनादी कर लोगों को जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर अधिकारियों को सभी जरूरी तैयारियां करने एवं सर्तकता और सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य आपदा मोचन दलों को तैयार रहने तथा बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन और राजस्व अधिकारियों को बाढ़ की अशंकाओं के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां करने एवं लोगों को सहयोग एवं सहायता पहुंचाने के निर्देश दे दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp