लगातार पांचवीं बार ओडिशा के CM बने नवीन पटनायक…..राज्यपाल ने दिलाई शपथ….. 21 मंत्री भी ले रहे हैं शपथ


बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने आज लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उन्हें राज्यपाल गणेशी लाल ने शपथ दिलाई | पटनायक की मंत्रिमंडल में कुल 11 कैबिनेट मंत्री 9 राज्य मंत्री शामिल है | बताया जा रहा है की इस बार पटनायक के मंत्रीमंडल में 10 नए चहरे शामिल है |

बता दें कि बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक के लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, आज बुधवार को एक बड़े समारोह में उन्होंने शपथ ली, वह 5 मार्च 2000 से ही ओडिशा के मुख्यमंत्री बने हुए हैं, उन्हें राज्यपाल गणेशी लाल ने शपथ दिलाई |

ओडिशा में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ताधारी बीजू जनता दल ने शानदार प्रदर्शन करते हए 21 में से 13 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, वहीं अगर विधानसभा नतीजों की बात करें तो 147 सीटों में से 112 सीटों पर बीजेडी जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp