CM भूपेश कल जाएंगे बस्तर, विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक….कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को बस्तर जाएंगे, जहां पर वे बस्तर संभाग के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल जगदलपुर में महेन्द्र कर्मा के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे |

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 मई गुरुवार को बस्तर जाएंगे | मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे गुरुवार की सुबह 10 बजे दुर्ग जिले के भिलाई 3 स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे। वहां सुबह 10.30 बजे से स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 11 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.25 बजे जगदलपुर आएंगे तथा 11.30 बजे से बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 12.30 बजे से बस्तर संभाग के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। वे इसके उपरांत दोपहर 1.30 बजे से वन अधिकार पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके उपरान्त श्री बघेल जगदलपुर में शाम 5 बजे महेन्द्र कर्मा के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 6 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक सर्किट हाउस में नक्सल प्रभावित प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। वे रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp