CM भूपेश ने PM मोदी पर बोला हमला, कहा- मानसिक संतुलन खो चुके PM मोदी, उन्हें इलाज की जरुरत….वे प्रधानमंत्री के लायक नहीं


देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी के विवादित बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर हमला बोला है, कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, उनके बारे में इस तरह का बयान बेहद दुर्भाग्यजनक है, पीएम मोदी अपना मानसिक संतुलन खो चुके है, उन्हें इलाज की जरुरत है |

सीएम भूपेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसलिए वे कुछ भी बोल रहे है, उन्हें मानसिक इलाज की ज़रूरत. वो कहते हैं 3-4 घंटे सो पातेे हैं, जो नहीं सोता है, उसकी मानसिक स्थिति खराब हो जाती है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी के मन मे न देश प्रेम, न राष्ट्रप्रेम, न त्याग के प्रति सम्मान, उन्हें केवल कुर्सी प्रेम है. वो सत्ता पाने के लिए कितना नीचे गिर सकते हैं, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती |

बता दें कि उत्तरप्रदेश में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा था कि राहुल गांधी का एक ही लक्ष्य और वो है मेरी छवि का खराब करना, आगे उन्होंने पूर्व प्रधामंत्री राजीव गांधी को लेकर कहा था आपके पिता जी को मिस्टर क्लीन कहा जाता था लेकिन उनका जीवन एक नंबर वन भ्रष्ट नेता के तौर पर खत्म हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp