DKS अस्पताल घोटाला मामला : पूर्व CM रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता अपने पिता के साथ पहुंचे थाना….पुलिस कर रही पूछताछ


डीकेएस अस्पताल करोडो के घोटाला मामले में तीसरी बार नोटिस भेजने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता आज अपने पिता जीबी गुप्ता और वकील के साथ पुलिस के सवालों के जवाब देने के लिए गोलबाजार थाना पहुंचे है |

मिली जानकारी के अनुसार जांच टीम ने डॉ पुनीत गुप्ता को तीसरे बार नोटिस जारी करते हुए कहा था कि अगर तय समय सीमा में पूछताछ के लिए नहीं आने पर उनके जमानत को रद्द करने के लिए कोर्ट में आवेदन किया जाएगा |

बता दें कि डॉ पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का केस दर्ज है | डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मशीनों की खरीदी में 50 करोड़ की धांधली और भर्ती में अनियमितता का आरोप लगा हुआ है | इसके साथ ही दान में दिए भवन को 70 करोड़ में गिरवी रखने का भी आरोप है। बीते दिनों डॉ पुनीत गुप्ता को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp