LIVE UPDATE
Trending

3 सचिव निलंबित, सीईओ को नोटिस; रायपुर कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई…3 पंचायत सचिवों को किया निलंबित, तीन जनपद CEO को नोटिस, जानिये क्या है मामला

रायपुर। राज्य की महत्त्वाकांक्षी रीपा (ग्रामीण औद्योगिक पार्क) योजना में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर रायपुर संभाग प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संभागीय आयुक्त ने तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है, जबकि तीन जनपद पंचायतों के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही, अनियमितता और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद यह पाया गया कि संबंधित सचिवों की भूमिका संदिग्ध रही, जिसके आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है। वहीं, जनपद सीईओ को नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
बिलासपुर में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई: “खिलाड़ी बुक” पैनल चलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
May 25, 2026
बिलासपुर, 25 मई 2026। बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के बिरकोनी ग्राम पंचायत के सचिव शंकर साहू, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी जनपद के गिर्रा ग्राम पंचायत के सचिव खिलेश्वर ध्रुव, और बलौदाबाजार जनपद के लटुआ ग्राम पंचायत सचिव टीकाराम निराला को निलंबित किया गया है। इन पर बिना तकनीकी परीक्षण मशीनों की खरीदी, भुगतान प्रक्रिया में लापरवाही और कर्तव्य में गंभीर उदासीनता जैसे गंभीर आरोप हैं।

इसी के साथ, तीन जनपद पंचायतों के तत्कालीन सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें शामिल हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी जनपद के तत्कालीन सीईओ रोहित नायक

  • बलौदाबाजार जनपद के तत्कालीन सीईओ रवि कुमार

    ये खबर भी पढ़ें…
    छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
    छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
    May 25, 2026
    बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • महासमुंद जनपद की तत्कालीन सीईओ निकहत सुल्ताना

संभागायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को रीपा योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। संभागायुक्त ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles