Trending

सियासी जंग : राहुल गाँधी सीएम भूपेश बघेल और चरणजीत चन्नी के साथ लखनऊ जाने के लिए पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट, 12.45 बजे है उनकी फ्लाइट…कहा- मारो चाहे गाड़ो, फर्क नहीं पड़ता


लखीमपुर जाने का ऐलान कर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्‍ली हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। शुरू में सूचना आई थी कि उन्‍हें रोक दिया गया है फिर जानकारी मिली है कि उन्‍हें लखनऊ की उड़ान की इजाजत मिल गई हैै। राहुल गांधी थोड़ी देर में लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ में उन्‍हें रोकने की पूरी तैयारी हैै।सरकार ने उन्‍हें लखीमपुर जाने की इजाजत नहीं दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्‍ली में प्रेस कांफ्रेंस कर राहुल गांधी लखनऊ जाने के लिए सीधे हवाई अड्डा पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर पहुंचते ही सीआईएसएफ के अधिकारियों ने रोक लिया लेकिन बाद में उन्‍हें जाने दिया गया। इसके पहले लखनऊ में कमिश्‍नर डी.के.ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी ने शासन से सीतापुर और लखीमपुर जाने की अनुमति मांगी थी। हमें अवगत कराया गया है कि शासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। शासन ने शायद दिल्ली हावई अड्डे के अधिकारियों से भी कहा है कि उन्हें आने न दें। उन्‍होंने कहा कि सीतापुर के एसपी और डीएम ने भी हमें लिखित रूप से अवगत कराया है कि वहां प्रियंका गांधी हैं। राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं के आने से कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। उन्होंने भी आग्रह किया है कि किसी भी परिस्थिति में राहुल गांधी को सीतापुर न आने दिया जाए।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp