LIVE UPDATE
Trending

सस्पेंड ब्रेकिंग : निगम कमिश्नर ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, निरीक्षण के दौरान मिली थी कई खामियां

निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत द्वारा सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान कमी मिलने और सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर जोन क्रमांक 1 के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक नरेंद्र सिंह चौहान को निगम कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत द्वारा अपने नियमित निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में कमी मिली थी।

निगम कमिश्नर नियमित सफाई निरीक्षण के दौरान अलग-अलग जोन का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान जहां कमी है वहां व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सफाई कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत भी निगम कमिश्नर द्वारा दिए गए है।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 जोन क्रमांक 1 के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक नरेंद्र चौहान द्वारा सौपे गए दायित्व एवं कर्तव्य का उचित तरीके से निर्वहन नहीं किया जा रहा था। बीते दिनों सफाई कार्यों के निरीक्षण पर निकले कमिश्नर ने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक नरेंद्र सिंह चौहान के कार्य क्षेत्र में सफाई कार्य में अव्यवस्था देखकर फटकार लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर आज निलंबन की कार्रवाई की गई। इससे पूर्व भी समीक्षा बैठकों में कमिश्नर दुदावत द्वारा लगातार सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने और गंभीरता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं उसके बावजूद स्वच्छता निरीक्षक चौहान द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles