सरगुजा में दिग्गजों का जमवाड़ा….दोनों पूर्व सीएम समेत कई VIP सरगुजा पहुंचे, राजमाता की तेरहवीं आज
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव की दिवंगत माता राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की आज तेरहवीं है । इस कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने देश भर के जाने-माने लोग सरगुजा पहुंच रहे हैं । छत्तीसगढ़ सरकार के भी मंत्री, अफसर समेत नेता भी पहुँच रहे हैं |
प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी पहुंच चुके हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत भी कुछ देर पहले पहुंचे । सरगुजा में आज देश के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता आएंगे । उनके यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है । यह शाम तक चलता रहेगा । अति विशिष्ट लोगों के आगमन को देखते हुए पुलिस ने सरगुजा में सुरक्षा बढ़ा दी है । खासकर रेलवे स्टेशन और पैलेस इलाके में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवानों को तैनात कर दिया गया है ।
दोपहर को हैलीकाप्टर से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,आबकारी मंत्री कवासी लखमा,राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद दीपक बैज विधायक देवेंद्र यादव अंबिकापुर पहुँचे हैं। वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत कई विधायक, पूर्व सांसद और भाजपा तथा कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग अंबिकापुर पहुँचे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे









