Breaking : रामपुकार सिंह होंगे प्रोटेम स्पीकर, 3 जनवरी को राज्यपाल दिलाएंगी शपथ, सत्र शुरू होने से पहले प्रोटेम स्पीकर विधायकों को दिलाएंगे शपथ

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को विधानसभा प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है | शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले 3 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन में रामपुकार सिंह को शपथ दिलाएंगी |

बता दें कि छत्तीसगढ़ पांचवी विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में कुल 6 बैठक होंगी | सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सभी विधायकों को  विधानसभा प्रोटेम स्पीकर विधानसभा में शपथ दिलाएंगे | शपथ दिलाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा |

बताया जा रहा है कि रामपुकार सिंह को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त किया गया है, वे 8 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके है, हालंकि प्रोटेम स्पीकर के रूप में सत्यनारायण शर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा था | लेकिन नियम के अनुसार वरिष्ठ विधायक को नियुक्त किया जाता है |

प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर रामपुकार सिंह ने कहा है कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे ईमानदारी के साथ निभाउंगा |

Related Articles

close