यात्रीगण ध्यान दें : 1 जून से पटरी पर दौड़ेंगी 200 नॉन AC ट्रेन, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग


भारतीय रेलवे एक जून से 200 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने जा रहा है. ये 200 ट्रेनें नॉन एसी होंगी | रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की है, गोयल के मुताबिक, भारतीय रेल एक जून से अपने टाइम टेबल के हिसाब से हर दिन 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाने जा रहा है, इन ट्रेनों की बुकिंग जल्द ही शुरू होगी, हालांकि इन ट्रेनों की तय तिथि और इनके रूट के संबंध में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिल सकी है |

श्रमिकों के लिये बड़ी राहत, आज के दिन लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल सकेंगी, और आगे चलकर ये संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ पायेगी।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 19, 2020

गोयल ने एक अन्य ट्वीट में कहा- इसके अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 नॉन एसी ट्रेन चलायेगा जिसकी ऑनलाइन बुकिंग शीघ्र ही शुरू होगी |

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि- श्रमिकों के लिये बड़ी राहत, आज के दिन लगभग 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल सकेंगी और आगे चलकर ये संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ पायेगी.

रेल मंत्रालय की ओर से किया गया ट्वीट

वहीं, रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया कि राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया है कि जो श्रमिक रास्ते में हैं उन्हें राज्य सरकारें मेन लाइन रेलवे स्टेशन के नजदीक पंजीकृत करें और इसकी लिस्ट रेलवे को दें, जिससे कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सके. इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त भारतीय रेल 1 जून से प्रतिदिन 200 अतिरिक्त टाइम टेबल ट्रेनें चलाने जा रहा है जो कि गैर वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की ट्रेन होंगी और इन ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही उपलब्ध होगी. ट्रेनों की सूचना शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 मई से शुरू हुईं स्पेशल ट्रेनें चलना

बता दें कि लॉकडाउन के कारण रेल सेवा पूरी तरह से ठप थी. रेलवे ने पहले अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया. इस ट्रेन से प्रवासी लोगों को उनके राज्यों तक पहुंचाया जा रहा है. वहीं 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन भी पटरी पर दौड़ना शुरू हुई. हालांकि, 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से एसी हैं. ये ट्रेन नई दिल्ली और देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाई जा रही हैं.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp