LIVE UPDATE

मंत्री अमर ने कांग्रेस के बायोडाटा फॉर्म पर ली चुटकी!…बोले – पहले कांग्रेस अपराधियों को देती थी टिकट, अब कर रहे हैं सुधार

चुनावी साल में नेताओं के बीच वार-पलटवार का सिलसिला चरम पर है | प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस के बायोडाटा फॉर्म में आपराधिक प्रकरण की जानकारी मांगे जाने पर चुटी लेते हुए कहा कि अच्छी बात है उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है. पहले वे अपराधियों को टिकट देते थे अब सुधार कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पुरानी गलतियों को सुधार रही है ।

मंत्री अमर अग्रवाल ने मंत्रालय में पत्रवार्ता करते हुए कांग्रेस के आज से शुरू हुए जनसंवाद यात्रा को लेकर भी मंत्री अमर अग्रवाल ने कटाक्ष किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ये आज से शुरू हुआ अभियान भाजपा की नकल है । उन्होंने कहा कि भाजपा ने संपर्क फार समर्थन को कैंपेनिंग चलाया है, जिसके तहत भाजपा नेता खास लोगों से मुलाकात कर उन्हें मोदी सरकार के 4 साल की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं, उसी की देखादेखी कांग्रेस ने ये शुरुआत की है । उन्होंने कहा कि इसका कोई फायदा कांग्रेस को नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री अमर अग्रवाल ने एक बार फिर दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री को लेकर सरकार की सख्ती से सार्थक परिणाम मिला है। प्रदेश में अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लग गई है | उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शराब के ठेके खत्म करने के बाद कोचियागिरी पूरी तरीके से खत्म हो गई है | शराब की तस्करी और अवैध बिक्री पर पूरी तरह से लगाम लग गई है, जिसकी वजह से अब अपराधों पर भी अंकुश लगा है |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles