“भूपेश सरकार” के मंत्री कल लेंगे शपथ, पुलिस ग्राऊंड में सुबह 11 बजे राज्यपाल 10 मंत्रियों को दिलाएंगी शपथ, प्रदेश प्रभारी समेत कई दिग्गज कांग्रेस नेता करेंगे शिरकत


छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिमंडल तय होने के बाद कल 25 दिसम्बर की सुबह 11 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड में भूपेश मंत्रिमंडल के 10 मंत्री शपथ लेंगे | बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौपेंगे, वही मुख्यमंत्री सचिवालय से भी मंत्रियों की सूची राजभवन भेजी जाएगी |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल की शपथ समारोह पहले राजभवन में होने वाला था, लेकिन पंद्रह साल बाद ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता में वापस आने के बाद भूपेश सरकार इस शपथ समारोह को यादगार बनाने की तैयारी में है, वही पुलिस प्रशासन ने कल की शपथ समारोह कार्यक्रम के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है |

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल मंगलवार की सुबह भूपेश मंत्रिमंडल के दस मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे, वही प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज शाम तक रायपुर पहुंच जाएंगे, पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के असुर शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश प्रभारी पुनिया के साथ  डॉ. चंदन यादव, डॉ. अस्र्ण उरांव समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे |

बता दें कि मुख्यमंत्री शपथ समारोह के दिन सीएम भूपेश बघेल के साथ केबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद के शपथ ले चुके है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp