ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में ‘टैक्स फ्री’ हुई दीपिका पादुकोण कि फिल्म “छपाक”, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में फिल्म ‘‘छपाक‘‘को टैक्स फ्री कर दिया है। दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म “छपाक “ जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी विवादों से घिरी दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। जिसके संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट भी किया है। बता दें कि यह फ़िल्म दीपिका पादुकोण अभिनीत है। जो ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी है। छपाक फिल्म 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया- समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म “छपाक” को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp