Breaking : SECL के अंडरग्राउंड कोल माइंस में दर्दनाक हादसा, खदान ढ़हने से 2 श्रमिकों की मौत, 4 की हालत गंभीर


सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, एसईसीएल विश्रामपुर के कुंदा कोल माइंस के अंडर ग्राउंड में माइंस के धसकने से दो लोगों की मौत हो गई, वही चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए है, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है | घटना आज सुबह 10 बजे के करीब बताया जा रहा है | सूचना मिलते ही एसईएसीएल और जिला प्रशासन की बचाव टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रोजना की तरह आज भी मजदुर कार्य करने कोयला खदान के भीतर गए थे, इसी दौरान खदान का भीतर का हिस्सा धसक गया, जिसमें दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए है, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है | वही बचाव दल बचाव कार्य में लगे हुए | और भी श्रमिक खदान में दबे होने की आशंका बताई जा रही है |

हादसे के बाद से बचाव कार्य अभी भी जारी है, एसईएसीएल और जिला प्रशासन की बचाव टीम मिलकर घटना स्थल पर बचाव कार्य कर रही है, बताया जा रहा है कि मृतकों में एक मा​इनिंग सरदार राजेंद्र सिंह है और दूसरा खदान का कर्मचारी अजय सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp