बीजेपी गठबंधन पर जोगी का बयान, मरना पसंद करूंगा लेकिन बीजेपी को ना कभी समर्थन दूंगा ना लूंगा


बीजेपी से गठबंधन वाली खबर को विरोधियों के साजिश बताते हुए जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजित जोगी ने कहा कि मैं 8 ग्रंथों की कसम खाकर कहता हूं चाहे मुझे फांसी पर चढ़ा दें। मरता भी रहूंगा तो भी कभी भाजपा के साथ गठबंधन न करुंगा और न ही कभी उनका समर्थन दूंगा या लूंगा।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल से कहा था कि अगर छत्तीसगढ़ में किसी को बहुमत नहीं मिला, तो वे भाजपा के साथ जा सकते हैं। अजित जोगी द्वारा दिए गए इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गई थी, क्योकि कुछ दिन पहले ही बीजेपी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी एक बयान में अजित जोगी को अपना मित्र कहा था |

जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजित जोगी ने अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस लेते हुए कहा कि मैं मरना पसंद करूंगा लेकिन बीजेपी के साथ गठबंधन कभी नहीं करूंगा, चाहे मुझे सूली पर चढ़ा दे पर भाजपा को समर्थन कभी नहीं करूंगा | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन मजबूत है और हम प्रदेश में अपनी सरकार बना रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp