BJP की आज अहम बैठक, दिग्गज नेताओं की रहेगी उपस्थिति….लोकसभा चुनाव के लिए तैयार को लेकर होगा मंथन, चुनाव से पहले नाराज नेताओं को मनाने पर भी होगी चर्चा


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश बीजेपी की आज एक अहम् बैठक होने जा रही है | रायपुर स्थित बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बैठक होगी | इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा | बैठक में संगठन के नाराज नेताओं को भी मनाने की कोशिश की जाएगी |

इस बैठक में भाजपा महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के साथ मीडिया प्रभारी मौजूद रहेंगे ।

बताया जा रहा है कि बैठक में विधानसभा चुनाव की हार की समीक्षा करने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी | वही बीजेपी के दिग्गज नेताओं द्वारा हार की जिम्मेदार कार्यकर्ताओं पर ठहराने के बाद बीजेपी संगठन से नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की जाएगी |

बता दें पिछले कुछ दिनों से बीजेपी के दिग्गज नेता अपनी बयानबाजी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं | बीजेपी नेताओं के बयानबाजी से बीजेपी में फुट स्पष्ट दिखाई दे रही है | इसे देखते हुए बीजेपी सभी नेताओं को एक करने में एकबार फिर जुट गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp