Trending

बिग ब्रेकिंग : विधायक बाल-बाल बचे…..विधायक के रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सली हमला, मुठभेड़ में ITBP का एक जवान शहीद, इतने जवान घायल, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी…


नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने विधायक चंदन कश्यप के काफिले को निशाना बनाया है। वहीं मुठभेड़ में ITBP का 1 जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गए। एक अन्य जवान घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब ढाई घंटे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप बाल-बाल बच गए। एएसपी नीरज चंद्राकर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि आमादई और शिव मंदिर के बीच मुख्य मार्ग में नक्सलियों ने विधायक चंदन कश्यप के काफिले पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का इस इलाके में आज दौरा भी था। उनके लिए ही रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) निकली थी। थाना छोटेडोंगर से ITBP 45वीं बटालियन के जवान ROP ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सुबह करीब 10 बजे कैंप अमदई घाटी में डोंगर हिल्स की ओर जाने वाले मोड़ के पास पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। जिले में मुठभेड़ आमदई और शिव मंदिर के बीच चल रही है। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।

शहीद जवान राजस्थान का रहने वाला
मुठभेड़ के दौरान ITBP के जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गए हैं। वह राजस्थान के रहने वाले थे। वहीं एक अन्य जवान घायल है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुठभेड़ जारी होने के चलते आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। फिलहाल अफसर इस पर नजर बनाए हुए हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp