बिग ब्रेकिंग : एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ्य….प्रदेश में 36 में 25 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर, अब एक्टिव मरीजों की संख्या 11


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए एक और राहतभरी खबर सामने आ रही है, प्रदेश का एक और कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गया है, मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 11 ही बची है।

एम्स द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कटघोरा का रहने वाला मरीज पिछले दिनों एम्स में भर्ती कराया गया था। इस पुरुष रोगी लगातार दो टेस्ट में नेगेटिव पाया गया था जिसे एम्स के चिकित्सकों की टीम ने शनिवार को डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया।

अब एम्स में कोविड-19 के 11 एक्टिव केस बचे हैं। निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर के अनुसार सभी रोगियों की हालत स्थिर है और इन्हें आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp