बिग न्यूज़ : सीईओ के घर एसीबी की रेड….जिला सहकारी बैंक के CEO के घर और दफ्तर में एसीबी ने दी दबिश, ऑफिस को किया गया सील
दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ एस के निवसकर के घर और दफ्तर में एसीबी की रेड पड़ी हुई है | एसीबी की टीम ने बैंक के आफिस को सील कर घर में छापेमार कार्रवाई कर रही है | यह पूरी कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है |
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
बता दें सीईओ एक के निवसकर 10 अगस्त 2017 से सीईओ के पद पर पोस्टेड हैं । इसके पूर्व भी निवसकर अतरिक्त विपणन अधिकारी के पद पर बैंक में पदस्थ थे । एडिशनल एसपी महेश्वर नाग के नेतृत्व में एसीबी की टीम पुरे छापेमार कार्रवाई कर रही है | सीईओ का सिंधिया नगर में एक बड़ा घर और मिला है, टीम लगातार दस्तावेज खंगाल रही है, जांच में बड़ी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।









