बसपा के साथ गठबंधन को लेकर चरणदास महंत का बड़ा बयान!…बोले – बसपा को 5 से ज्यादा सीट नहीं दे सकते, केन्द्रीय स्तर पर होगा गठबंधन का फैसला


छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है, कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत ने बड़ा बयान दिया है | महंत का कहना है कि बसपा के साथ गठबंधन होने कि स्थिति में बसपा को 5 ही सीट दे सकते हैं, फिलहाल बसपा का प्रभाव प्रदेश के 5 सीटों पर दिख रहा है |

बता दें कि है कि हाल ही में बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी गठबंधन का हिस्सा तभी बनेगी जब उसे सम्मानजनक भागीदारी मिलेगी | बसपा सुप्रीमों के इस बयान के बाद महंत का बयान के बाद एकबार फिर सियासी पारा चढने की उम्मीद जताई जा रही है | महंत के हिसाब से यदि कांग्रेस के साथ बसपा का गठबंधन होता है तो छत्तीसगढ़ में सिर्फ पांच सीट ही दिया जा सकता है | अब देखने वाली बात है कि चरणदास महंत के इस बयान का दोनों पार्टियों के आने वाले चुनावी समीकरण पर क्या असर पड़ता है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp