LIVE UPDATE

बर्थडे विश करने मायावती के घर पहुंचे अजीत जोगी, रेणू और अमित ने भी दी बधाई….15 मिनट के मुलाकात में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा… अजीत जोगी बोले – मायावती को जन्मदिन की बधाई, लोकसभा चुनाव की बधाई

कुछ देर पहले बसपा सुप्रीमों मायावती और जोगी कांग्रेस सुप्रीमों अजीत जोगी व् उनके परिवार की मुलाकात दिल्ली में हुई | विधानसभा चुनाव के बाद जोगी परिवार पहली दफा मायावती से मिलने पहुंचे हुए थे, जोगी परिवार मायावती को उनके जन्मदिन कि बधाई दिए, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है |

बता दें कि आज मायावती का जन्मदिन भी है , इस उपलक्ष में मायावती को बधाई देने के लिए अजीत जोगी के साथ पूरा जोगी परिवार दिल्ली स्थित मायावती के बंगले पर बधाई देने पहुंचा । तक़रीबन 15 मिनट के मुलाकात में बधाई के साथ राजनितिक चर्चा होना भी बताया जा रहा है |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बासपा और जनता जोगी कांग्रेस मैदान में एकसाथ नजर आ सकती है, आज मुलाकात में सीटों को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही है | अजीत जोगी के साथ ही विधायक रेणु जोगी और पूर्व विधायक अमित जोगी ने भी मायावती से मुलाकात किया । विधानसभा चुनाव के बाद बसपा-जोगी कांग्रेस प्रदेश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी हुई है | जिसके बाद अब लोकसभा की तैयारी में नजर आ रहे हैं |

मुलाकात के बाद अजीत जोगी ने मीडिया के सवाल पर कहा कि मायावती को उनके जन्मदिन की बधाई, साथ ही लोकसभा चुनाव की बधाई दी है |

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles