नवा सरकार के नवा उपहार, हरेली म छुट्टी पहली बार….हरेली के दिन CM भूपेश बिलासपुर में चढ़ेंगे गेड़ी, तो मंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर में फेकेंगे नारियल…अलग-अलग जिलों में सभी मंत्री हरेली कार्यक्रम में होंगे शामिल…सरकार ने वीडियो जारी कर शुभ हरेली की दी बधाई


छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद छतीसगढ़िया सरकार बनने के बाद प्रदेश के पहली त्यौहार हरेली को इस बार सभी जिलों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, बता दें कि राज्य सरकार ने इस दिन पूरे राज्य में अवकाश घोषित किया है, हरेली त्यौहार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जोड़ते हुए परम्परागत ढ़ंग से मनाने के लिए सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बिलासपुर में आयोजित हरेली त्यौहार कार्यक्रम के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे, छत्तीसगढ़ में एक अगस्त को आयोजित होने वाले हरेली तिहार कार्यक्रम के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथियों की सूची राज्य शासन द्वारा जारी कर दी गई है।

वही कोरबा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, रायपुर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, रायगढ़ में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे। राजनांदगांव में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, बेमेतरा में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, बस्तर में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम |

धमतरी में आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सरगुजा में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, जशपुर में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, बलरामपुर में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, कांकेर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री गुरू रूद्रकुमार, दंतेवाड़ा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जिले के मुख्य अतिथि होंगे।

वही कोरिया में सांसद ज्योत्सना महंत, नारायणपुर में सांसद दीपक बैज, बीजापुर में अध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल, दुर्ग में अध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लालजीत सिंह राठिया, सूरजपुर में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, बलौदाबाजार-भाटापारा में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, सुकमा में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम |

गरियाबंद में सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, महासमुंद में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बालोद में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, मुंगेली में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम कवर, कोण्डागांव में विधायक मोहन मरकाम, कबीरधाम में विधायक ममता चन्द्राकर जिले के लिए मुख्य अतिथि होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp