तखतपुर में पुल गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल….सूचना मिलते ही तत्काल CIMS पहुंचे विधायक शैलेश, कंपनी के खिलाफ FIR करने SP को दिए निर्देश


तखतपुर के ग्राम लोखंडी में निर्माणाधीन पुल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए है, घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है, वही हादसे की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय तत्काल सिम्स पहुंचे, जहा उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, साथ ही डॉक्टरों को बेहतर ईलाज का निर्देश दिया |

हादसा मंगलवार की शाम का बताया जा रहा है, लोखंडी हाइवे रोड पर पुल बनाने का काम चल रहा था, इसी दौरान बीम धरासाई हो कर मजदूर पर गिर गई, जिससे मजदूर का मौके पर ही मौत हो गई, वही बीम के चपेट में आने से एक मजदूर का पैर टूट गया तो एक को हल्की चोट लगी है, दोनों का ईलाज सिम्स में चल रहा है |

हादसे की सुचना मिलने पर विधायक शैलेश पांडेय तत्काल सिम्स पहुंचे जहा उन्होंने घायलों के हालचाल जाना वही डॉक्टरों को बेहतर ईलाज का निर्देश दिए | बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से FIR करने को कहा गया है और मामले की गम्भीर जांच भी की जाये ताकि न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp