डिप्टी CM का OSD रिश्वत लेते अरेस्ट….2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए CBI ने किया गिरफ्तार….जानिए क्या है पूरा मामला


दिल्ली विधानसभा चुनाव में 8 फरवरी को होने वाली वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की छवि को बड़ा झटका लगा है, CBI ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के OSD गोपाल कृष्ण माधव को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है | यह मामला टैक्स में राहत देने से जुड़ा है |

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अधिकारियों ने कहा कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात गिरफ्तार किया गया, अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया, सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है, मामले की जांच जारी है, वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं, यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है |
इस गिरफ्तारी के बाद मनीष सिशोदिया ने ट्वीट करते हुए  कहा है कि
मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है, यह अधिकारी मेरे ऑफ़िस में बतौर OSD भी तैनात था, सीबीआई को उसे तुरंत सख़्त से सख़्त सजा दिलानी चाहिए. ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने ख़ुद पिछले 5 साल में पकड़वाए है |

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर कहा, ‘मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है. यह अधिकारी मेरे ऑफ़िस में बतौर OSD भी तैनात था. सीबीआई को उसे तुरंत सख़्त से सख़्त सजा दिलानी चाहिए. ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने ख़ुद पिछले 5 साल में पकड़वाए है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp