LIVE UPDATE

Breaking : जोगी कांग्रेस यूथ विंग के नए प्रदेशाध्यक्ष बने दानिश रफीक….संदीप यदु, चंद्रकुमार कुर्रे और हेमंत कश्यप कार्यकारी अध्यक्ष

जोगी कांग्रेस के यूथ विंग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को सुप्रीमों अजीत जोगी ने हरीझंडी दिखा दी है |  विनोद तिवारी के पार्टी छोड़ने के बाद जोगी कांग्रेस के यूथ विंग के नए प्रदेश अध्यक्ष दानिश रफीक को बनाया गया है, साथ ही संदीप यदु, चंद्रकुमार कुर्रे और हेमंत कश्यप को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है |

बता दें कि दो माह पहले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के यूथ विंग के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने पार्टी में नाराजगी जताते हुए कांग्रेस में वापसी कर लिया था, जिसके बाद से जोगी कांग्रेस का यूथ विंग के अध्यक्ष की तलाश चल रही थी | देवव्रत सिंह जी की अध्यक्षता में बनी 6 सदस्यीय छानबीन समिति के अनुमोदन के अनुसार युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में कांग्रेस के यूथ विंग के नए अध्यक्ष के रूप में युवा नेता दानिश रफीक को नियुक्त किया है, संदीप यदु (अति पिछड़ा वर्ग) सरपंच मुजगहन, रायपुर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश कुर्रे (अनुसूचित जाति) सरपंच पचपेड़ी, मस्तूरी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, और हेमंत कश्यप (अनुसूचित जनजाति) बस्तर को भी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है । यह जानकारी अब्दुल हमीद हयात प्रभारी महामंत्री जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)ने दी है |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, मुख्यमंत्री ने ली हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026
रायपुर 15 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles