Trending

छापा ब्रेकिंग : छत्तीसगढ के कई जिलों में IT की रेड, रायपुर, रायगढ़ में शराब-स्टील कारोबारियों के घर-आफिस पर कार्रवाई, 50 से अधिक अफसर शामिल; CM बोले-अभी तो ED भी आएगी


छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार सुबह शराब और स्टील कारोबारियों सहित पर छापे मारे हैं। टीम की कार्रवाई रायपुर, बीरगांव, रायगढ़ और खरसिया में जारी है। IT रेड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। कहा कि, यह तो शुरुआत है। अभी IT आई है, फिर ED आएगी। फिलहाल इस छापे में 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल है। एक साथ सभी जगहों पर कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के कटोरा तालाब स्थित घर और ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। शराब कारोबारी भाटिया के यहां दो साल पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है।

वहीं ऐश्वर्या किंगडम में आरके गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल उनके पुत्र सुनील व अनिल के यहां इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ छापा मारा है। इसके अलावा रायगढ़ में नटवर रतेरिया व CA अनिल अग्रवाल और खरसिया में कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp