छत्तीसगढ़ विधानसभा में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि….शहादत के सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए किया गया स्थगित
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई | वही सदन में दो मिनट का मौन रखकर 5 मिनट के लिए शहीदों के सम्मान में सदन की कार्यवाही को स्थगित किया गया |
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में शहीदों के परिजनों को शक्ति का प्रदान करे | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपनी जवानों पर नाज है कोई भी आतंकी भारत के मजबूत इरादों को डिगा नहीं पाएंगे |
ये खबर भी पढ़ें…

Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
इस हमले की निंदा करते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा इस तरह की घटनाओं को रोकना बहुत जरूरी है, पूरा देश पुलवामा के हमले से दुखी है, वही विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि भारत की धरती खून से बहुत लाल हो चुकी इस तरह की घटनाओं पर रोक लगना चाहिए. आतंकवाद का डटकर मुकाबला करना होगा |
ये खबर भी पढ़ें…

देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...








