छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन में जन्मे जुड़वा….कपल ने अपने नवजात जुड़वा बच्चों के नाम कोविड और कोरोना रखा


दुनिया में इस समय आतंक के पर्याय बने कोरोना और कोडिड (covid-19) छत्तीसगढ़ में भाई बहन बन गए है। रायपुर के पुरानी बस्ती के निवासी विनय वर्मा एवं प्रीति वर्मा ने अपने जुड़वा बेटे बेटी का नाम कोविड एवं कोरोना रख कर उऩ्हे भाई बहन बना दिया है ।

महिला मां वर्मा को रायपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में लगभग एक सप्ताह पहले जुड़वा बच्चे बेटा एवं बेटी पैदा हुए थे। उन्होने दो दिन पहले इनका नामकरण किया जिसमें बेटे का नाम कोविड एवं बेटी का नाम कोरोना रखा ।

इस बारे में पूछे जाने पर श्रीमती वर्मा ने कहा कि अभी सभी के दिलो दिमाग में कोरोना छाया है।ऐसे में लोगो में कोरोना का भय दूर करने के लिए बेटे का नाम कोविड एवं बेटी का नाम कोरोना रखने का निर्णय लिया ।

इस निर्णय का सोशल मीडिया में कुछ लोगो ने जहां समर्थन किया है वहीं अधिकांश ने इसकी आलोचना की है ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp